फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क में नहीं लगेगा स्थायी मलबा प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क में निर्माण एवं तोड़फोड़ (सीएंडडी) वेस्ट के निस्तारण पर स्थिति स्पष्ट की है। निगम ने बताया कि पार्क में कोई स्थायी मलबा निस्तारण प्लांट नहीं लगाया जाएगा। इसके बजाय, पहले से जमा अवैध मलबे के लिए केवल मोबाइल सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का उपयोग होगा।
पार्क में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से मलबा डंप किया गया है। यह गतिविधियां प्राकृतिक वातावरण और पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं। पार्क की पर्यावरणीय महत्ता को देखते हुए मलबे का वैज्ञानिक निस्तारण आवश्यक है। निगम के अनुसार, मलबे को दूसरी जगह ले जाना पर्यावरण के लिए अधिक नुकसानदायक हो सकता है। परिवहन में वाहनों की आवाजाही से पर्यावरणीय प्रभाव बढ़ेंगे। इसलिए, मोबाइल प्लांट से मौके पर ही मलबे का प्रसंस्करण करने का निर्णय लिया गया है। निगम का उद्देश्य नई स्थायी इकाई के बिना पर्यावरण को अतिरिक्त नुकसान से रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी
नगर निगम गुरुग्राम भविष्य में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कदम उठा रहा है। निगम उन रास्तों की पहचान कर रहा है, जिनसे मलबा पार्क में डंप किया जाता है। ऐसे रास्तों को सील किया जाएगा ताकि दोबारा डंपिंग न हो। इस कार्य में पुलिस विभाग का सहयोग भी लिया जा रहा है। इससे निगरानी मजबूत होगी और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें