फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 गांवों में अब तक एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले में भले ही जिला प्रदेश में पहले पायदान पर हो, लेकिन अब भी जिले के 13 गांव ऐसे हैं, जहां एक भी व्यक्ति अब तक कोरोना संक्रमित नहीं हुआ है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कराए जा रहे डोर टू डोर सर्वे में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि पिछले 40 दिनों से चरम पर चल रहे संक्रमण के दौर में ये आंकड़े सभी को काफी राहत देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सर्वे में कार्यरत सभी टीमों का सहयोग सराहनीय है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने बताया कि प्रशासन की तरफ से कई टीमें बनाई गई हैं, जिसमें आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स शामिल हैं। ये टीम पिछले 15 मई से जिले के प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। जिले के सभी 166 गांवों में यह कार्य एक साथ किया जा रहा है। प्रत्येक परिवार से उनके सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। अब तक के सर्वे के आंकड़ों के अनुसार इन 166 गांवों में से 13 गांव ऐसे है जहां पर अभी तक एक भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं पाया गया है।
पटौदी विकासखंड के 73 गांवो में से 7 गांव में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं हुआ है। इसी तरह फर्रुखनगर विकासखंड के 48 गांवो में से 4 गांवों में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं सोहना विकासखंड के 35 गांवो में चल रहे सर्वे में अभी तक 2 गांव पूरी तरह संक्रमण से बचे हुए पाए गए हैं। वहीं, गांव भोड़ाकलां में सिर्फ 24 व ऊंचा माजरा में महज 11 ही मामले सामने आए हैं जब कि इन दोनों ही गांवो की जनसंख्या 5000 से ऊपर है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों से सिर्फ 252 व्यक्ति ही संक्रमित
वहीं, सर्वे में 65 गांव ऐसे भी पाए गए हैं, जहां अभी तक केवल एक-एक व्यक्ति ही संक्रमित मिला है। सर्वे में ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक सिर्फ 252 व्यक्ति ही संक्रमित मिले है, जिनको घर पर ही प्रशासन द्वारा कोविड किट उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें