फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रशासन की ओर से कहा गया है कि गुरुग्राम में लॉकडाउन लगाए जाने की कोई संभावना नहीं है इसलिए प्रवासी श्रमिकों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। वह अपना कार्य करते रहें।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण पैदा हुई स्थिति को लेकर हो रही कई प्रकार की चर्चाओं को विराम देते हुए बुधवार को जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने स्पष्ट किया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मौजूदा हालात को देखते हुए लॉकडाउन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है और न संभावना है।
उन्होंने कहा कि खास तौर से प्रवासी श्रमिकों के मन में बहुत आशंकाएं हैं, लेकिन अब यह सभी दूर हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक उत्पादन नियमित जारी है। उन्होंने दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन के संरक्षक विनय गुप्ता का हवाला देते हुए कहा कि उनके यहां सभी औद्योगिक इकाइयां नियमित चल रही हैं। इसी प्रकार सेक्टर 37 इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव दीपक मैनी ने भी कहा है कि श्रमिक नियमित रूप से आ रहे हैं। जिला उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन

अधिकांश मरीजों में हल्के लक्षण हैं। अभी तक केवल दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की आवश्यकता पड़ी है इसलिए जिले के नागरिकों को इस स्थिति को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें