फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जगमग योजना से जुड़े गांव, रात-रातभर अंधेरे में डूबे

Mon, 28 Jul 2025 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताहभर से बिजली आपूर्ति चरमराई, उमस भरी गर्मी में लोगों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुनहाना। क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से लोगों को भीषण परेशानी झेलनी पड़ी। उमस भरी गर्मी के बीच ग्रामीण पूरी रात जागते रहे। हालात ये हैं कि जगमग योजना से जुड़े गांव भी रात भर अंधेरे में डूबे रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था लगातार चरमराई हुई है। कभी दिन में तो कभी रात में लंबे समय तक बिजली गुल रहती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

बता दें बिछोर फीडर, बीसरू फीडर, सिंगार फीडर, शाहचौखा फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में रविवार की रात बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी के कारण लोग मकानों के बाहर बैठकर पूरी रात बिजली के आने का इंतजार करते रहे। सुबह तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार रात करीब 10 बजे बिजली गुल हुई और सोमवार सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इस दौरान बच्चे भी गर्मी से बिलखते दिखे। रात से बिजली गुल होने से पानी की मोटरें भी नहीं चलीं। बुजुर्ग भी गली मोहल्लों में घरों के बाहर टहलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र के गांवों में नई बिजली की लाइन डालने का काम पूरा किया गया है। बावजूद इसके बिजली की आपूर्ति व्यवस्था लगातार चरमराई हुई है। बिजली विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक 66 केवी के सब स्टेशन पर तार टूटने के कारण समस्या उत्पन्न हुई, जिसे सुबह ठीक कर लिया गया और बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें