फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूल में पीने का पानी नहीं, प्यास लगने पर भटकते हैं बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने बताया, शौचालय में फैली रहती है गंदगी
विज्ञापन

फोटो: शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में टूटी में पानी ढूंढता छात्र
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। गर्मी बढ़ती जा रही है, लेकिन शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) में पेयजल उपलब्ध नहीं होने से बच्चे परेशान रहते हैं। विद्यार्थियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। इस स्कूल का मुखिया को कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज भी दिया हुआ है उसके बावजूद स्कूल में पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
बता दें कि खंड फिरोजपुर झिरका में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहर का सबसे पहला स्कूल है। यहां पर लगभग एक हजार बच्चे पढ़ते हैं। इसी सरकारी स्कूल के भवन में डिग्री कॉलेज की कक्षाएं चल रही हैं। इसके साथ-साथ बुनियादी सेंटर भी इसी बिल्डिंग में चल रहा है लेकिन विडंबना की बात यह है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। यह जानकारी जब मिली जब मीडिया की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। हर ओर गंदगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के बच्चों ने बताया कि काफी लंबे समय से पानी की सुविधा नहीं है। पानी पीने के लिए गुरूद्वारा में जाना पड़ता है। जाकर पानी पीना पड़ता है। अगर लेट्रिंग बाथरूम की जरूरत पड़ जाए तो सार्वजनिक शौचालयों की तलाश में भागना पड़ता है। जब इस मामले में बीईओ उमर मोहम्मद से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बंदर नल तोड़ देते हैं, जिसकी वजह से पानी की दिक्कत है। शौचालय भी साफ नहीं हो पाता है। पीने के पानी के लिए नगरपालिका चेयरमैन मनीष जैन ने वाटर कूलर डोनेट करने की घोषणा की हुई है। जल्द ही इस मामले में चैयरमेन मनीष जैन से मिलकर बातचीत की जाएगी और बच्चों की पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें