फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बसों की समय सारिणी को लेकर नहीं बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 14 अक्तूबर को आरटीए कार्यालय में दोबारा होगी बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी-कोसली रूट पर रोडवेज और निजी बसों की समय सारिणी का विवाद 5 अक्तूबर को भी नहीं सुलझ पाया। एडीटीओ एवं सहायक सचिव आरटीए, गुरुग्राम के कार्यालय में इस पर बैठक हुई थी। इसमें हरियाणा रोडवेज के अधिकारी और निजी बस संचालक शामिल हुए। निजी संचालकों ने नई समय सारिणी का विरोध किया। वे पुरानी समय सारिणी के अनुसार बसों का संचालन चाहते हैं।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि पुरानी सारिणी में पर्याप्त बसें नहीं चलतीं। सुबह-शाम और दोपहर में गुरुग्राम-पटौदी के बीच यात्रियों की संख्या काफी होती है। गुरुग्राम बस डिपो से मुख्य निरीक्षक (सीआई) दुलीचंद, दीपक, सतेंद्र, राजेश व संदीप और निजी बसों के नौ ऑपरेटर भी शामिल हुए। यात्रियों की मांग के अनुसार बसों का संचालन होना चाहिए। दोनों पक्षों में समय सारिणी पर सहमति नहीं बनी। अब 14 अक्तूबर को इस विषय पर दोबारा बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज प्रतिनिधियों व निजी बसों के ऑपरेटरों के बीच समय सारिणी सहमति नहीं हुई है। 14 अक्तूबर को दोनों पक्षों के फिर से बुलाया गया है। रोडवेज अधिकारियों व निजी बसों के ऑपरेटरों को बसों के समय को लेकर आपस में बातचीत करके सारिणी बनाने के लिए कहा गया है। - हरेंद्र वीर, एडीटीओ एवं सहायक सचिव आरटीए, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें