फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से न हो कोई समझौता : मेयर

विज्ञापन
निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण करते मेयर। स्तोत पीआरओ
विज्ञापन
विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर काम की प्रगति को देखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने वार्ड-15 के गांव नखड़ौला और वार्ड-16 के गांव नौरंगपुर में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काम की प्रगति और इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को देखा।
मेयर ने अधिकारियों और संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, इसलिए काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय मानकों के अनुसार और निर्धारित समय में पूरे किए जाएं, ताकि लोगों को जल्द इनका लाभ मिल सके। साथ ही अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद दयाराम, एक्सईएन मंदीप धनखड़, एसडीओ अनिल मलिक, जेई दिपेश, दिगंबर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें