फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर के बाहर से लापता हुए अनस का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर कॉलोनी पल्ला में रहने वाले नौ वर्षीय बच्चे अनस का लापता होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस चौकी नल्हड़ पीड़ित मां की शिकायत पर बच्चे की तलाश कर रही है, लेकिन 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई, लेकिन कैमरे के दायरे में भी बच्चा नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार नौ वर्षीय अनस 25 अप्रैल की रात करीब आठ बजे नहर कॉलोनी पल्ला स्थित घर के बाहर खेल रहा था, काफी समय बाद जब घर नहीं आया तो मां अंजुम उर्फ मीरा और पिता फारूक ने बच्चे को काफी तलाश किया, लेकिन बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अनस पल्ला गांव के मौलाना आजाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। पुलिस चौकी नल्हड़ इंचार्ज धर्मेंद्र का कहना है कि इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए बच्चे की तलाश में जुटी है। आसपास सहित अन्य स्थानों पर बच्चे के गुम होने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें