फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डग्गामार वाहनों पर नहीं लग रही रोक, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमाना किराया वसूली से बढ़ रही दिक्कत, अंसल मॉल के सामने लगता है जमावड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर में डग्गामार वाहनों का संचालन लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर, नोएडा, अलीगढ़ समेत विभिन्न रूटों पर बिना अनुमति संचालित हो रहे वाहन यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के बावजूद स्थित नहीं सुधर रही।

ग्रेटर नोएडा के अंसल मॉल के सामने रोजाना बड़ी संख्या में डग्गामार वाहन खड़े रहते हैं। यहां से चालक सवारियां भरने के लिए आवाज लगाते हैं। यात्रियों का आरोप है कि चालक दूरी और भीड़ के हिसाब से किराया तय करते हैं। जब सवारियां अधिक होती है तो किराए में बीस से तीस रुपये बढ़ाकर वसूलते हैं।
विज्ञापन

कई बार किराए को लेकर यात्रियों और चालकों के बीच विवाद तक हो जाता है। यात्री अंकित ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन की कमी का फायदा उठाकर चालक मनमानी कर रहे हैं। शाम के समय और छुट्टी वाले दिनों में किराया और अधिक बढ़ा दिया जाता है। कई वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जाती हैं, जिससे हादसे का खतरा भी बना रहता है।

तुगलपुर निवासी व्यापारी आलोक गोयल ने कहा कि अंसल मॉल के सामने डग्गामार वाहनों का स्थायी जमावड़ा लगा रहता है, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े होने से जाम की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन



समय-समय पर अभियान चलाकर अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज करने और चालान काटने की कार्रवाई जारी है। -उदित नारायण पाण्डेय एआरटीओ नोएडा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें