फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरु बनेंगे शिष्य, सीखेंगे फ्रेंच पढ़ाने के नए तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
20 मई को होगा ऑनलाइन वेबिनार, स्कूलों में फ्रेंच भाषा की पढ़ाई को बेहतर बनाना उद्देश्य
विज्ञापन

नंबर गेम- 25 से 29 मई तक गोवा में होगा प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा फ्रेंच भाषा पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में गुरुग्राम समेत प्रदेश के कई जिलों से शिक्षक शामिल होंगे। विभाग का उद्देश्य स्कूलों में फ्रेंच भाषा की पढ़ाई को बेहतर बनाना है, ताकि विद्यार्थियों को नई भाषा सीखने में आसानी हो।
शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार 20 मई को फ्रेंच भाषा शिक्षकों के लिए ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षकों को फ्रेंच भाषा को सरल और रोचक तरीके से पढ़ाने, छात्रों की भाषा समझ बढ़ाने और कक्षा में नई गतिविधियों के जरिये पढ़ाई को संवादात्मक बनाने की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ शिक्षक को भाषा सिखाने के नए तरीकों पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेशभर से चयनित शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल होंगे
इसके बाद 25 से 29 मई तक गोवा में बीईएलसी ब्यूरो यूरोपियन डे लैंग्स एंड कल्चर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें प्रदेशभर से चयनित शिक्षक भाग लेंगें। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को फ्रेंच भाषा का सही उच्चारण, बोलने की शैली, व्याकरण और विद्यार्थियों के साथ संवाद बनाने के तरीके सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही आधुनिक डिजिटल माध्यमों के जरिए भाषा पढ़ाने पर भी फोकस रहेगा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा
इस प्रशिक्षण से शिक्षकों की भाषा दक्षता और पढ़ाने की क्षमता दोनों में सुधार होगा। इसका सीधा फायदा विद्यार्थियों को मिलेगा और स्कूलों में फ्रेंच भाषा सीखने का माहौल बेहतर बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें