फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नितिन गडकरी ने आफताब अहमद को नूंह अलवर फोर लेन करने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी ने नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद के पत्र का जवाब देते हुए आश्वासन दिया है कि नूंह अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए को फोरलेन किया जाएगा। पत्र में उन्होंने बताया कि यह मामला विचाराधीन है। विधायक आफताब अहमद ने मंत्री नितिन गडकरी को पिछले साल चार दिसंबर को पत्र लिखकर इस राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य को पूरा करने की मांग की थी, इसके जवाब में 13 मार्च को केंद्रीय मंत्री ने विचाराधीन मामले के लिए विधायक को आश्वस्त किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि नूंह अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए के निर्माण कार्य को केंद्र सरकार ने अपने 2024-25 के सालाना प्लान में शामिल कर लिया है। वहीं, पत्र के जवाब के बाद विधायक का कहना है कि इस सड़क के काम को सालाना प्लान में शामिल करना काफी नहीं है। इससे पहले भी इसे वार्षिक प्लान में शामिल किया गया था, लेकिन इस पर निर्माण कार्य लंबित है। विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के द्वारा भेजे गए जवाब में यह कहा गया है कि इस सड़क को इंजीनियरिंग प्रिक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन यानि ईपीसी मोड पर बनाया जाएगा। जिस कंपनी को इसका ठेका दिया जाएगा, वह इसका सारा काम शुरू से आखिर तक देखेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें