फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नमन और गर्व के तूफानी शतकों से निश्चय अकादमी की धमाकेदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अरावली अकादमी को 5 विकेट से हराया
विज्ञापन

मोहम्मद सुहैल की 111 रनों की जुझारू शतकीय पारी पर फिरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। निर्वाना स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर सोमवार को निश्चय क्रिकेट अकादमी और अरावली क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें निश्चय क्रिकेट अकादमी ने अरावली क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

अरावली अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की ओर से फरहत खान ने 46, मोहम्मद सुहैल ने 111 और प्रिंस ने 61 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत अरावली अकादमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 287 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। निश्चय अकादमी की ओर से जय ने 2 विकेट झटके, जबकि करण राघव, आर्यन वशिष्ठ, अमृत यादव और रयान को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निश्चय अकादमी की ओर से अभिराज वशिष्ठ ने 29 रन, नमन जैन ने 117 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं गर्व 116 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। टीम ने 38.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अरावली अकादमी की ओर से दिलशाद गुल्लू ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए, जबकि विनीत बघेल और इनाम को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें