फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो दिन में 6536 बच्चों को पिलाई दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नखड़ौला की ओर से केंद्र के अधीन आने वाले छह गांवों में पोलियो अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक घर-घर जाकर पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्करों ने हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. तरुण चोपड़ा ने बताया कि अभियान के पहले दिन रविवार को बूथ पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई, जिसमें कुल 4575 बच्चों को दवा दी गई। इसके बाद दूसरे दिन स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। दूसरे दिन 1961 बच्चों को पोलियो की दवा दी गई। इस तरह दो दिनों में कुल 6536 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें