फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में डंपिंग यार्ड के विरोध में उतरा निरंकारी कॉलेज, योजना रद्द करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों ने नगर परिषद को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
विज्ञापन


कहा-कूड़े से फैलेंगी बीमारियां, प्रदूषित होगा वातावरण

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे के वार्ड नंबर-13 में प्रस्तावित डंपिंग यार्ड की निर्माण योजना का विरोध तेज होने लगा है। अब निरंकारी कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों ने भी इस योजना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार रंगा को सौंपकर योजना को रद्द करने की मांग की।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि पुराने अलवर मार्ग पर प्रस्तावित डंपिंग यार्ड जनहित के खिलाफ है। यहां गुरुग्राम क्षेत्र का कूड़ा डाले जाने से आसपास का वातावरण प्रदूषित होगा। कॉलेज परिसर में दुर्गंध फैलने के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहेगा।
विज्ञापन

दरअसल, सरकार और प्रशासन की ओर से वार्ड नंबर-13 स्थित पुराने अलवर मार्ग पर डंपिंग यार्ड बनाने की योजना प्रस्तावित है। यहां गुरुग्राम क्षेत्र का कूड़ा डाले जाने की योजना है। इसका स्थानीय नागरिकों की ओर से भी विरोध किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रस्तावित स्थल के आसपास स्कूल, कॉलेज, श्मशान घाट और आवासीय कॉलोनियां हैं। ऐसे में यहां कूड़ा डाले जाने से लोगों को गंदगी और दुर्गंध की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

निरंकारी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि डंपिंग यार्ड बनने से कॉलेज परिसर का वातावरण प्रदूषित होगा। कॉलेज प्रशासन ने ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित योजना को रद्द करने की मांग की है। वहीं, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार रंगा ने ज्ञापन को उच्चाधिकारियों के पास भेजने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर डॉ. नेहा गुप्ता, रजनीश, सतपाल, शेखर और सुनील सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें