पटौदी। पटौदी खंड के गांव राठी वास स्थित बाबा चंद्र दास मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में महाशिवरात्रि पर्व पर तीसरा खेल महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यअतिथि राजवीर चौधरी व ग्राम सरपंचपति मोतीराम राठी ने किया। खेल महोत्सव में कबड्डी, कुश्ती व एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
51 हजार रुपये की फाइनल कबड्डी में अर्जुन स्टेडियम जींद ने मिता एमडीयू रोहतक की टीम को हराया। वहीं, 31 हजार रुपये की कुश्ती रेवाड़ी के आशु पहलवान व पवन पहलवान सोहना के बीच बराबरी पर छुटी। 1600 मीटर की दौड़ में रवि तिजारा प्रथम रहे, 100 मीटर की दौड़ में जतिन कापडीवास प्रथम रहे और बुजर्गो की 100 मीटर दौड़ में सतपाल हिसार प्रथम रहे। इस अवसर पर ग्राम सरपंचपति मोतीराम राठी ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना हार-जीत से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। ऐसा करना अनुशासन,आपसी सम्मान व नैतिकता का प्रतीक है। इस मौके पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। गांव के रविदत्त भारद्वाज एवं अंजली कुमारी का सरकारी नौकरी में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। संवाद