फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में नौ मुक्केबाजों ने बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
आज खेले जाएंगे फाइनल मुकबाले
विज्ञापन

गुरुग्राम। रोहतक के महम में चौथी यूथ पुरुष और महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 18 मार्च से शुरू प्रतियोगिता में जिले के नौ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। प्रतियोगिता में जिले से कुल 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 21 मार्च को होने वाले फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन





सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों में कशिश मलिक (51 किग्रा), कंचन (57 किग्रा), कंचन (60 किग्रा), वंशिका (65 किग्रा), कोमल (75 किग्रा), मोहित (60 किग्रा), कुणाल (75 किग्रा), लकी (85 किग्रा) और अंशुल (90 किग्रा) शामिल हैं। जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव भूषण सैनी ने बताया कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी अपने-अपने मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंचेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें