फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो गाड़ियों के शीशे तोड़कर चुराया समान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में दो गाड़ियों को शीशे तोड़कर तीन लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सेक्टर-76 स्थित सनसिटी एवेन्यू निवासी गुरप्रीत सिंह ने खेड़कीदौला थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 22 मई की रात करीब 10 बजे गाड़ी लेकर एलन मिरेकल मॉल में गया था और गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी किया था। जब थोड़ी देर बाद वापस आया तो गाड़ी का बांये तरफ का पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। गाड़ी से दो लैपटॉप, कंपनी का आईडी कार्ड, पर्स व पासपोर्ट सहित अन्य जरूरी समान चोरी कर लिए। वहीं, सेक्टर-89 निवासी उमेश चंद ने सेक्टर-37 थाने में दी शिकायत में बताया कि वे 22 मई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ड्राइविंग साइड की पिछली खिड़की का शीशा तोड़कर पिछली सीट पर रखा लैपटॉप बैग चोरी कर लिया। बैग में लैपटॉप, कंपनी का आईकार्ड के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है। गाड़ियों के शीशे तोड़कर लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी करने वाले आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें