फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनजीओ की ओर से स्कूटी दिलाने के नाम पर दिव्यांगों से 50 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर थाना क्षेत्र में जालसाज युवक ने एनजीओ की ओर से स्कूटी दिलाने के नाम पर दिव्यांगों से 50 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने पीड़ितों को स्कूटी के शोरूम भी बुला लिया था और उनसे आरसी व इंश्योरेंस के नाम पर रुपये लेकर फरार हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के गया निवासी दिव्यांग बबलू कुमार ने कहा कि वह मोलाहेड़ा में रहता है। वह सुखराली स्थित एक पीयूसी सेंटर में जॉब करता है। तीन दिन पहले उसके सेंटर पर एक युवक आया, जिसने अपना नाम अरविंद उर्फ सूरज बताया। अरविंद ने कहा कि एक एनजीओ दिव्यांगों को स्कूटी भेंट कर रही है। इसके लिए आरसी व इंश्योरेंस के लिए रुपये देने होंगे। इसके बाद शाम को अरविंद ने उसे फोन किया और उससे दिव्यांग का सर्टिफिकेट व चलने की वीडियो बनाकर व्हॉटसएप पर भेजने को कहा। इसके बाद 16 जनवरी को बबलू को न्यू रेलवे रोड स्थित सुजुकी शोरूम में स्कूटी के लिए बुलाया गया। बबलू वहां पहुंचा तो उसकी तरह अन्य चार लोग और भी स्कूटी लेने आए हुए थे। जहां सभी के आधार कार्ड का वेरिफिकेशन किया गया। इसके बाद अरविंद ने बबलू से आरसी व इंश्योरेंस के नाम पर 16 हजार रुपये, राजीव नगर में रहने वाले राजेश प्रसाद से 12 हजार, दिल्ली के महावीर एंक्लेव में रहने वाले मिथलेश राम से 7,500, सेक्टर 12 गुरुग्राम में रहने वाले राजेश व दिल्ली के द्वारका निवासी जफरूल इस्लाम से 14,500 रुपये ले लिए। इसके बाद अरविंद किसी काम से शोरूम से बाहर निकल गया। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो उसे फोन किया गया, लेकिन फोन स्विच ऑफ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें