फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 छात्राओं के रहने के लिए राजकीय महिला कॉलेज में बनेगा छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजकीय महिला महाविद्यालय (सेक्टर-14) में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला छात्रावास की आधारशिला रखी गई। इस मौके पर विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि शैक्षणिक ढांचे को मजबूती देना ही हमारा लक्ष्य है। दूरदराज के क्षेत्रों से गुरुग्राम जैसे शहरों में छात्राएं पढ़ने आती है। अब अधिक से अधिक छात्राओं को महाविद्यालय परिसर में ही आवास की सुविधा मिलेगी, ताकि वे अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकें।
विज्ञापन

यह छात्रावास 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इसमें 200 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में यह छठा छात्रावास है। इस भवन का निर्माण पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा किया जाएगा।
प्राचार्य विजय अदलखा ने बताया कि छात्राओं के लिए यह अच्छी सुविधा होगी। पहले से कॉलेज में 800 छात्राएं छात्रावास में रह रहीं हैं। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. विजय अदलखा, अर्चना सूटा, संगीत विभाग के अध्यक्ष लोकेश शर्मा, प्राध्यापिका कुसुम बरेजा, संदीप मान, प्रदीप धनखड़, प्रीति देसवाल, जूनियर लैब सहायक नरेंद्र कुमार के अलावा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारी व महाविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें