गुरुग्राम। इफ्को चौक पर बुधवार दिनदहाड़े कार सवार बदमाश लिफ्ट देकर निजी अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी से 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं, बदमाशों की जल्द ही पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मूलरूप से दिल्ली निवासी प्रकाश झा (54) निजी अस्पताल में कार्यरत है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह इफ्को चौक पर सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल जाने के लिए सिटी बस में चढ़ने के लिए दौड़ा, लेकिन बस निकल गई।
इतने में पीछे से एक कार आई जिसमें चार युवक बैठे हुए थे। चालक ने उन्हें नागरिक अस्पताल जाने की बात बोलकर कार में लिफ्ट दे दी। कार सवार उन्हें लेकर इफ्को चौक यूटर्न पर पहुंचे और डरा-धमकाकर जेब में रखे 30 हजार रुपये लूट लिए व कार से उतारकर फरार हो गए।
वारदात के बाद प्रकाश झा ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में शुरू कर दी।