फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते, 37 कंपनियां करेंगी पांच हजार करोड़ का निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर गेम - 20 कंपनियां कपड़ा उद्योग से जुड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम और मानेसर में आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उद्योग विहार और आईएमटी मानेसर में 37 नई औद्योगिक इकाइयां शुरू होंगी। इन कंपनियों के आने से करीब 5 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। इनमें सबसे ज्यादा 20 कंपनियां कपड़ा उद्योग से जुड़ी हैं, जबकि 17 कंपनियां दूसरे क्षेत्रों की हैं। कुछ कंपनियां नई फैक्ट्रियां लगाएंगी तो कुछ अपने कार्यालय शुरू करेंगी।
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के मुताबिक, सरकार की नई एमएसएमई नीति के तहत अगले एक साल में इन इकाइयों के विस्तार की योजना है। इसके लिए उद्योग विहार के फेज-1 से 6, आईएमटी मानेसर और सेक्टर-18 के औद्योगिक क्षेत्र को शामिल किया गया है। इससे कपड़ा उद्योग के साथ दूसरे कारोबार को भी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुरुग्राम में नई औद्योगिक इकाइयां शुरू होने से निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें