फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे चाचा को भतीजे ने गोली मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शादी समारोह से सोमवार देर रात लौट रहे वीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू की उसके भतीजे कौशल उर्फ कौशी ने गोली मारकर हत्या कर दी। कौशल का अपने चाचा से सोमवार सुबह ही विवाद हुआ था और वह उन्हें धमकी देकर गया था। पुलिस के मुताबिक, कौशल शादी न होने से नाराज चल रहा था। वारदात के बाद उसने खुद ही परिजनों व पुलिस कंट्रोल रूप को सूचना दी। कौशल ने स्वयं ही थाने में जाकर समर्पण कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने वीरेंद्र को मेदांता अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव झाड़सा निवासी वीरेंद्र सिंह चालक था। उन्होंने कुछ समय पहले अपने भतीजे कौशल की शादी के लिए लड़की देखी थी, लेकिन कौशल के कोई काम न करने के कारण रिश्ता पक्का नहीं हो सका। इस बात पर कौशल अपने चाचा से नाराज चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह वह अपने चाचा के पास गया था। इस दौरान उसकी अपने चाचा से बहस हो गई। काफी गर्मागर्मी होने के बाद कौशल धमकी देकर चला गया। रात को वीरेंद्र सिंह पड़ोसी की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने सेक्टर-39 गए था। रात को लौटते वक्त कौशल ने उन्हें छाती में गोली मार दी।
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशा करने का आदी है। आरोपी से हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है। उसने बताया है कि जिस व्यक्ति से उसने हथियार खरीदा था उसकी मृत्यु हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें