सोहना थाना इलाके में 24 सितंबर को हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में उसके 23 वर्षीय पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पीड़िता की मां ने 24 सितंबर को सोहना पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी स्कूल से अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही निवासी आरोपी ने उसे अपनी बाइक पर बैठने को कहा। आरोपी द्वारा बार-बार कहने पर लड़की उसके साथ बाइक पर बैठ गई। उसने लड़की के साथ अशोभनीय बातचीत की और छेड़छाड़ की। घर जाकर किशोरी ने अपनी मां को इस बारे में बताया। शिकायत के आधार पर थाना शहर सोहना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ा गया।