फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सांझी कला में नेहा पहले और नंदिनी दूसरे स्थान पर रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा में हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

गुरुग्राम।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा, सदर बाजार में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कण्व के निर्देशन और ललित कला प्रवक्ता सुनीता रानी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में ललित कला की चार विधाओं चित्रकला, मूर्तिकला, लिप्पन आर्ट और सांझी कला की प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का विषय हरियाणा की संस्कृति एवं विरासत रहा। इस दौरान लगभग डेढ़ सौ छात्राओं ने भाग लिया और सुंदर कलाकृतियों से विद्यालय परिसर को रंगों से सजा दिया। सांझी कला में नेहा (11वीं) और नंदिनी (12वीं डी) ने क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में नंदनी (12वीं) ने प्रथम, माधुरी (9वीं) ने द्वितीय और वर्षा (10वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लिप्पन आर्ट में आंचल (11वीं), दीपिका वर्मा और एलिजा ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कण्व द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें