फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनसीसी कैडेट्स को मिला सम्मान, करियर गाइडेंस से दिखाई सफलता की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स के सम्मान में सम्मान समारोह और मोटिवेशनल एवं करियर गाइडेंस टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोहतक ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल समीर कौशिक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर राम नरेश ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा एवं समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कैडेट्स को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं कर्नल समीर कौशिक ने भी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए एनसीसी की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. सतीश यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें