फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शीतला माता मंदिर में नवरात्र मेले का आगाज आज

विज्ञापन
शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सज गया शीतला माता का दरबार... सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन


नंबर गेम - 10 दिन उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शारदीय नवरात्र के अवसर पर गुरुग्राम के प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर में विशेष माहौल देखने को मिलेगी। मंदिर में 11 से 20 अक्तूबर तक नवरात्र मेले का आयोजन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
श्री शीतला माता मंदिर श्राइन बोर्ड तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात के लिए निर्देश दिए हैं। स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। माता शीतला को रोगों से रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। यह मंदिर हरियाणा और आसपास के राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों के स्वास्थ्य की कामना करते हैं। स्थानीय धार्मिक परंपराओं में मंदिर को गुरु द्रोणाचार्य की पत्नी कृपी से भी जोड़ा जाता है। वर्तमान मंदिर के निर्माण को लेकर 18वीं शताब्दी में भरतपुर के राजा जवाहर सिंह से संबंधित मान्यता भी प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए अधिकारियों को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और पार्किंग व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा दल, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। पेयजल की गुणवत्ता, नियमित सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति पर भी ध्यान दिया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

यह भी जानें
माता की आरती सुबह 5:00 और शाम 6:30 बजे

माता के भोग का समय सुबह 11:00 बजे
नवरात्र के दौरान मंदिर दर्शन के लिए 24 घंटे खुला रहेगा

शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें