फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नवीन यादव और सुरेश सैनी ने लद्दाख मैराथन में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
122 व 72 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर क्षेत्र व देश का नाम किया रोशन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


पटौदी। जिले के धावक नवीन कुमार यादव और सुरेश सैनी ने दुनिया की सबसे ऊंची व कठिन लद्दाख मैराथन में शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों खिला़ड़ियों ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर अपने क्षेत्र, जिले और देश का नाम रोशन किया।
नवीन कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने 11-12 सितंबर को आयोजित सिल्क रूट अल्ट्रा मैराथन (122 किमी) में हिस्सा लिया। इसमें देश के 88 युवाओं ने भाग लिया, जिसमें से केवल 49 ही दौड़ पूरी कर सके। उन्होंने यह दूरी 21 घंटे में पूरी कर 38वां स्थान हासिल किया, जबकि समय सीमा 22 घंटे की थी। नवीन ने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी मैराथन रही। इसमें भारत सहित विभिन्न देशों से 6,600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उनका अगला लक्ष्य 160 किलोमीटर की मैराथन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, सुरेश कुमार सैनी ने 12 सितंबर को आयोजित खारदुंग ला चैलेंज जो 72 किमी की होती है उसमें हिस्सा लिया। उन्होंने यह दौड़ 13 घंटे 28 मिनट में पूरी की, जबकि समय सीमा 14 घंटे थी। इस श्रेणी में 30 देशों के 280 धावक शामिल हुए, जिनमें से 208 ने दौड़ पूरी की। सुरेश ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य 100 किलोमीटर की मैराथन होगा। इस अवसर पर टेसवा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, सतपाल चौहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें