फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: समसपुर में योजनाएं अधूरी, समस्याएं पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गलियों से लेकर कम्युनिटी सेंटर तक गंदगी और बिजली की मार
विज्ञापन

03 मंजिला बनी धर्मशाला को एक मंजिला बनाकर छोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गांव समसपुर के लोग सालों से मूलभूत सुविधाओं की कमी और अधूरी विकास योजनाओं के कारण कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। गांव में गंदगी का अंबार, खस्ताहाल कम्युनिटी सेंटर, पुरानी सीवर लाइन, बदहाल पार्क और जर्जर बिजली की तार की समस्याओं से लोग परेशान हैं। यहां विकास केवल कागजों तक ही सिमट कर रह गया है।
गांव समसपुर की आबादी करीब 10 हजार है। गांव में वर्ष 2010 में सीवर लाइन बिछाई गई थी। यह केवल 6 इंच व्यास की है। पुराने मोहल्लों में इसे बदला नहीं गया है। इसकी वजह से गंदे पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो पाती है। इसके साथ ही भूमिगत बिजली की लाइन का काम पूरा हो गया लेकिन अभी इसे शुरू नहीं किया गया। ऐसे में लोगों को जर्जर बिजली की तारों के कारण घंटों का शटडाउन झेलना होता है। यह सभी समस्याएं लोगों ने संवाद कार्यक्रम में रखीं। इस दौरान उन्होंने गांव में बनाई गई जाट धर्मशाला का निर्माण घटिया सामग्री से करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि धर्मशाला तीन मंजिला बननी प्रस्तावित थी लेकिन सिर्फ एक मंजिला बनाकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

वर्जन- प्रशासनिक अनदेखी से ग्रामीण त्रस्त
धर्मशाला का निर्माण तो करा दिया गया उसमें न तो बिजली कनेक्शन है और न ही सीवर कनेक्शन है। धर्मशाला का निर्माण सही नहीं करने पर विजिलेंस टीम जांच कर रही है। - योगेंद्र सिंह ,समसपुर गांव
कम्युनिटी सेंटर खस्ताहाल में है। कुछ सालों में ही उसका प्लास्टर झड़ने लगा। उसके कमरों को ठेकेदार ने अपने मजदूरों को रहने के लिए दिया हुआ है। - जुगल किशोर फौजी, समसपुर गांव
विज्ञापन

पुरानी बिजली की तार काफी जर्जर हालत में है। भूमिगत बिजली के लिए लाइन बिछ चुकी है लेकिन उससे बिजली सप्लाई नहीं की जा रही है। - शाम कुमार फौजी
पार्क में लगे सभी झूले टूट चुके हैं। ऐसे में सिर्फ झूले शोपीस बने हुए हैं। नगर निगम की की तरफ से कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। - महेंद्र सिंह
गांव में तीन-तीन हाई स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं लेकिन उसमें से चलती एक भी नहीं है। गांव में साफ-सफाई की समस्या से जल्द से जल्द राहत मिलनी चाहिए। - भगत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें