मृतक आकाश के भाई मुकुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई बहनोई मोहित के पास डिलीवरी का काम करता था। बुधवार को उसका भाई लक्की से मिलने के लिए घर से गया था। आरोप है कि घर बुलाकर लक्की ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
अपराध शाखा सेक्टर-31 ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसकी आकाश से कई वर्षों से दोस्ती थी। मृतक गुरुग्राम में जहां रहता था, वहां पर आरोपी की रिश्तेदारी है।
इसके कारण आरोपी का आना-जाना होता था। इसी के चलते दोनों में दोस्ती हो गई थी। आरोपी तथा मृतक कार में बैठकर कहीं जा रहे थे। आरोपी के पास अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल थी। आरोपी अभी हत्या की वारदात को अंजाम देने का कारण नहीं बता रहा है।
आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से वारदात के कारण के बारे में सख्ती से पूछताछ की जा रही है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता