फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीमेंट की टाइल सिर पर मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर चौक के पास की वारदात, पुलिस ने मौके से पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महावीर चौक के पास लोहे के पुल पर बुधवार रात को कूड़ा बीनने वाले के सिर पर सीमेंट की टाइल मारकर युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि कूड़ा बीनने वाला चाकू के दम पर आरोपी के पास से चोरी कर रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आरोपी को वारदात करते हुए पकड़ लिया। घायल को नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । मृतक की पहचान नहीं हो सकी है । गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के कुतोपुरी निवासी निशांत कुमार के रूप में हुई है ।
बुधवार रात को को सेक्टर-14 थाना पुलिस की टीम महावीर चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक राहगीर ने सूचना दी कि लोहे के पुल पर एक व्यक्ति दूसरे के सिर पर सीमेंट की टाइल से वार कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी एक व्यक्ति के सिर पर टाइल से वार कर रहा था। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और घायल को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी पिकअप वाहन चलाता है। पुलिस के मुताबिक, वह घटना की रात शराब के नशे में लोहे के पुल पर सो रहा था। इसी दौरान कूड़ा-कचरा बीनने वाले व्यक्ति ने चोरी की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान आरोपी ने वहां पड़ी सीमेंट की टाइल से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें