फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इनकार करने पर ताइक्वांडो की राष्ट्रीय खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम/पटौदी। पटौदी के भोड़ाखुर्द गांव में मंगलवार तड़के सिरफिरे ने शादी से इनकार करने पर ताइक्वांडो की राष्ट्रीय खिलाड़ी सरिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने महिला खिलाड़ी की मां को भी जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पहलवान है और उसके खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ व जान से मारने के दो अन्य मामले दर्ज हैं। दोनों में दो साल पहले जान-पहचान हुई थी। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी केखिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह के मुताबिक, भोड़ाखुर्द निवासी सरिता (25) अपनी मां और परिवार के लोगों के साथ घर में सो रही थी। तड़के करीब तीन बजे बामडोली (झज्जर)निवासी सोमबीर(27) दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने सरिता को उठाकर शादी करने का दबाव बनाया। करीब एक घंटे तक दोनों में बातचीत के बाद सरिता ने शादी से इनकार कर दिया और सोमबीर को वहां से जाने के लिए कहा। इस पर वह तैश में आ गया और कमरे से बाहर निकलकर आखिरी बार पूछा कि तुम मुझसे शादी करोगी या नहीं। सरिता के मना करने पर उसने पिस्तौल निकाली और छाती पर करीब से गोली मार दी। आवाज सुनकर सरिता की मां सावित्री पहुंची और चिल्लाने लगी। सोमबीर ने धमकी देते हुए कहा कि सरिता से शादी करवा दो नहीं तो तुम्हें भी मार दूंगा। ऐसा कहकर वह फरार हो गया। इसके बाद पड़ोसियों व परिवार के लोगों की मदद से सरिता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और एसीपी पटौदी समेत आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें