फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश के हत्यारोपी मनीष को नहीं आया होश, हालत गंभीर

Mon, 17 Jun 2019 09:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
दीवानी में स्वागत के समय स्व.दरवेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष व महिला अधिवक्ता दरवेश की हत्या के बाद खुद को गोली मारने वाले आरोपी अधिवक्ता मनीष शर्मा की मेदांता अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


चार दिन बाद भी मनीष के होश में नहीं आने से डॉक्टर भी इसे बड़ा खतरा बता रहे हैं। डॉक्टर सुधीर दुबे के मुताबिक, कनपटी पर गोली लगने से गहरे जख्म हैं। मनीष के होश के आने से ही स्थिति नियंत्रण में हो पाएगी।

यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश की दिनदहाड़े हत्या के बाद आरोपी अधिवक्ता मनीष ने खुद को गोली मार ली थी। मनीष को बुधवार देर रात गंभीर हालत में आगरा से मेदांता अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, गोली उसके सिर के पार निकल जाने से हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


इस चर्चित मामले में आरोपी अधिवक्ता का बयान दर्ज करने के लिए यूपी पुलिस ने भी शुक्रवार से मेदांता अस्पताल के पहली मंजिल स्थित आईसीयू-3 के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर रखी है, जो आरोपी अधिवक्ता के होश में आने के बाद बयान का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टरी उपचार के बावजूद मनीष की चार दिनों से हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें