फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तक मौसम खुशनुमा रहेगा

विज्ञापन
गुरुग्राम में रविवार को हुई बूंदाबांदी से बचते लोग। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
दो दिन तक मौसम खुशनुमा रहेगा
विज्ञापन

गुरुग्राम। वीकेंड पर साइबर सिटी में मौसम ने करवट लेते हुए शहरवासियों को गर्मी से राहत दी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सुबह तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ कुलदीप के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिन इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है।
शनिवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात में तेज आंधी और बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली। 20 दिन बाद तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस हुआ है, जबकि न्यूतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुहाना मौसम होने से लोग परिवार के साथ बाहर घूमने के लिए निकले। मॉल और पार्कों में भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

बिजली-पानी ने रुलाया शहर
शहरवासियों को मौसम ने गर्मी से थोड़ी राहत दे दी है, लेकिन बिजली कटौती लोगों को त्रस्त कर रही है। वहीं, शहर में पेयजल की भी किल्लत कई कॉलोनियों में बरकारार है। बिजली कट और मांग अनुसार पानी नहीं मिलने के कारण लोग परेशान हैं। रविवार को शहर में करीब आधा दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में पानी की कमी खलती रही। पेयजल आपूर्ति नहीं होने कारण लोगों को टैंकरों से खरीदकर पानी पीना पड़ा। नगर निगम में पानी नहीं आने की शिकायत के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे ही हालात नए गुरुग्राम के सुशांत लोक, साउथ सिटी में हैं। यहां भी दो दिन से पानी की आपूर्ति सही नहीं है।
विज्ञापन

यहां सबसे अधिक परेशानी
सेक्टर-10, पालम विहार, शीतला कॉलोनी, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, शिवाजी नगर, न्यू कॉलोनी, पालम विहार एक्सटेंशन, रेलवे रोड स्थित कॉलोनियां, सेक्टर-15 पार्ट-1, सेक्टर-9 समेत अन्य कॉलोनियों में बिजली कट और पानी की सबसे अधिक परेशानी है।
जहां से भी पानी से संबधित शिकायत आ रही हैं उन जगहों पर प्राथमिकता आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
-एनडी वशिष्ठ, मुख्य अभियंता-नगर निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें