फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदूषण फैलाने वालों पर निगम का शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 11 लाख रुपये के चालान काटे, निर्माणाधीन साइटों पर ग्रीन नेट नहीं लगाने पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। खुले में कूड़ा जलाने और निर्माण स्थलों पर धूल उड़ाने वालों पर अब निगम की नजर रहेगी। इसके लिए हर वार्ड में कमेटियां बनाई गई हैं। इन कमेटियों में तैनात जेई अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगे और नियम तोड़ने वालों के चालान काटेंगे। निगम की ओर से मोबाइल एप के जरिये भी चालान किए जा रहे हैं।

निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले बड़े निर्माण स्थलों पर भी कार्रवाई कर रही है। निर्माण कार्य के दौरान धूल को रोकने के लिए ग्रीन नेट लगाना और पानी का छिड़काव करना जरूरी है। जिन साइटों पर इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा, उनके खिलाफ चालान किए जा रहे हैं। निगम अब तक करीब 11 लाख रुपये के चालान काट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रदूषण कम करने के लिए हर वार्ड में कमेटियां बनाई गई हैं। नियमों का पालन नहीं करने वालों के एप के माध्यम से चालान किए जा रहे हैं। अब तक करीब 11 लाख रुपये के चालान किए जा चुके हैं। प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - प्रदीप सिंह, आयुक्त, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें