फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-36ए में अवैध डंपिंग के खिलाफ नगर निगम ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से जमा कचरा हटाने का अभियान शुरू, उल्लंघनकर्ताओं की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में अवैध रूप से कचरा डालने और अनधिकृत डंपिंग स्थलों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सपना यादव ने सेक्टर-36ए स्थित क्रिसुमी ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के आसपास अवैध रूप से कचरा डाले जाने वाले स्थल का निरीक्षण किया और वहां चल रही सफाई एवं कचरा उठान कार्रवाई की समीक्षा की।
नगर निगम द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्वच्छता अधिकारियों को स्थल पर जमा कचरे को तत्काल हटाने, कार्रवाई का फोटो ग्राफिक रिकॉर्ड रखने, नियम तोड़ने वालों की पहचान करने और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कार्य को अत्यंत आवश्यक मानते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त सपना यादव ने मौके पर पहुंचकर अवैध डंपिंग स्थल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्थल पर पड़े कचरे को पूरी तरह हटाकर निर्धारित डिस्पोजल साइट तक पहुंचाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में यहां दोबारा अवैध रूप से कचरा न डाला जाए।
नगर निगम द्वारा कचरा उठान कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए पर्याप्त वाहनों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, सेक्टर-36ए में अवैध रूप से जमा म्युनिसिपल वेस्ट को उठाकर निर्धारित डिस्पोजल साइट तक पहुंचाया जाना है तथा संबंधित सैनिटरी इंस्पेक्टर के साथ समन्वय में कार्रवाई पूरी की जानी है।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त सपना यादव ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना नगर निगम और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। कचरा केवल निर्धारित व्यवस्था के तहत ही दिया जाए और सार्वजनिक या खाली स्थानों पर अवैध रूप से कचरा डालने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें