फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में हर पांचवां मरीज बुखार से पीड़ित, ओपीडी में बढ़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार, बदन दर्द और प्लेटलेट्स में गिरावट के साथ पहुंच रहे अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। लगातार बारिश और मौसम में हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में रोजाना आने वाली 300 से 400 ओपीडी में हर पांचवां मरीज बुखार से पीड़ित मिल रहा है। अस्पताल में बुखार के साथ सिरदर्द, बदन दर्द और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है। शाम की ओपीडी में भी 50 से 60 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।


प्लेटलेट्स में गिरावट के मरीजों में इजाफा
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन दिनों कई मरीज डेंगू जैसे लक्षणों बुखार, बदन दर्द और प्लेटलेट्स में गिरावट के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। ऐसे मामलों से बीमारी की सही पहचान और निगरानी विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। जिले में अब तक डेंगू के चार मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में आने वाला हर पांचवां मरीज बुखार से पीड़ित है। अधिकांश मरीज बुखार के साथ सिरदर्द, बदन दर्द और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत अस्पताल में जांच कराकर डॉक्टर की सलाह से ही उपचार कराएं। डाॅ. नवीन, वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें