फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदूषण नियंत्रण पर निगमायुक्त ने की कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानकों को पूरा करने के लिए दिसंबर तक का समय दिया
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने 17 अगस्त को वायु गुणवत्ता सुधारने और प्रदूषण नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें जीएमडीए, एमसीजी, एनएचएआई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के एक्शन प्लान के लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण के मानकों को पूरा करने के लिए दिसंबर माह तक का समय दिया गया है। इसके साथ ही प्रदूषण पैदा करने वालों पर नियंत्रण के लिए अलग-अलग योजनाएं तैयार की गई हैं।

बैठक में वायु गुणवत्ता निगरानी, यातायात प्रबंधन, कचरा निस्तारण और इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने सहित कई प्रमुख बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा की गई। शहर में तीन वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन मौजूद हैं। पांच नए स्टेशन दिसंबर तक स्थापित करने का लक्ष्य है। ट्रैफिक जाम वाले 31 शॉर्ट-टर्म हॉटस्पॉट पर तक डी-कंजेशन कार्य प्रस्तावित हैं। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के पहले चरण में 1,200 कैमरे लाइव हैं। दूसरे चरण में 2,722 कैमरों का कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। निगमायुक्त दहिया ने सभी विभागों को नियमित निगरानी और समन्वय के साथ लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


सड़क की धूल नियंत्रित करने के लिए 404 किलोमीटर सड़क को मैकेनिकल रोड स्वीपिंग के लिए चिह्नित किया गया है, जिसमें 20 मशीनें कार्यरत हैं। ग्रेप अवधि के लिए आवश्यक 40 वाटर स्प्रिंकलर के मुकाबले 30 उपलब्ध हैं, जबकि 22 एंटी-स्मॉग गन की आवश्यकता के मुकाबले 13 उपलब्ध हैं। निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) कचरे के प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया। नियमों का पालन न करने वाले 10 निर्माण स्थलों पर 2.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर 3.23 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट निस्तारित किया जा चुका है। दिसंबर 2026 तक 1,200 टन फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग क्षमता का गैप पूरा करने का लक्ष्य है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए 25 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन और 15 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। 3x3 किलोमीटर ग्रिड में कम से कम एक चार्जिंग/बैटरी स्वैपिंग स्टेशन विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें