फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना अनुमति स्टेशन छोड़ने पर पर निगमायुक्त सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति के न जाने की चेतावनी के साथ जारी किया आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
विज्ञापन



गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम में बिना अनुमति के शहर से बाहर जाने वाले अधिकारियोंं की खैर नहीं है। नगर निगम आयुक्त ने आने वाली शिकायत व उसके निस्तारण के साथ होने वाली बैठक में गायब रहने वालों की संख्या केे बाद आदेश जारी किया है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति स्टेशन नहीं छोड़ेगा, अन्यथा उसके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कुछ अधिकारी बिना पूर्व सूचना या अनुमति के स्टेशन छोड़ रहे हैं, जिससे निगम के कार्यों के सुचारु संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जनता से जुड़े कार्यों में देरी और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आई हैं। सभी अधिकारी मुख्यालय छोड़ने से पहले सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने को गंभीर कदाचार माना जाएगा और संबंधित अधिकारी के खिलाफ सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस आदेश की जानकारी दें तथा इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इस कदम से अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ेगी, कार्य संस्कृति में अनुशासन आएगा और नागरिक सेवाओं के निष्पादन में तेजी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें