फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो माह में मिलेगी सदर बाजार में मल्टी स्टोरी पार्किंग की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम मई में शुरू कर सकता है छह मंजिला पार्किंग, 206 कारें होंगी पार्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर बाजार में मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। पार्किंग भवन के आगे बिजली निगम के ट्रांसफार्मर को हटाया जा रहा है। निगम की योजना है कि छह मंजिला पार्किंग को मई में आम लोगों के लिए खोल दिया जाए। साथ ही वाहनों की पार्किंग की फीस तय करने की तैयारी चल रही है। इसमें 206 कारें और 190 बाइकों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके निर्माण पर 54 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
साइबर सिटी में पार्किंग की गंभीर समस्या है और लोगों को वाहन पार्क करने के लिए भटकना पड़ता है। दूसरी ओर जिले के सबसे पुराने सदर बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगाें को सड़कों पर वाहन पार्क करना पड़ता है। ऐसे में कई बार वाहन को पुलिस उठा ले जाती है। सड़क पर वाहन होने से जाम की समस्या रहती है। इसे देखते हुए नगर निगम ने दो साल पहले सदर बाजार के पास सोहना चौक पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनवानी शुरू की थी। अब मल्टी स्टोरी पार्किंग का भवन बनाकर तैयार है। निगम की योजना है कि अप्रैल- मई तक मल्टी स्टोरी पार्किंग की सुविधा मिल जाए। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मल्टी स्टोरी पार्किंग के पास एक ट्रांसफार्मर होने से कुछ परेशानी आ रही थी। अब इसे बिजली निगम द्वारा हटवाया जा रहा है। उनका कहना है कि करीब 95 फीसदी काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि 45 करोड़ की लागत से छह मंजिला मल्टी स्टोरी पार्किंग में 206 कारें और 190 बाइकें खड़ी हो सकेंगी। इसमें वाहन लिफ्ट के बजाय मैनुअल तरीके से पार्क होंगे। हालांकि लोगों के लिए लिफ्ट का इंतजाम किया गया है। प्रवक्ता का कहना है कि इसके बनाने से ओल्ड रेलवे रोड से सदर बाजार आने वाले लोगों को वाहन पार्क करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। दूसरी ओर इसके रखरखाव की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को देने की तैयारी चल रही है। एजेंसी ही वाहनों से फीस वसूल करेगी। इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। मासिक के साथ घंटे के हिसाब से पार्किंग का रेट तय किया जा सकता है। इसके लिए अन्य जगहों की मल्टी स्टोरी पार्किंग की फीस के बारे में जानकारी ली जा रही है।


नगर निगम सोहना चौक के बाद महावीर चौक पर कमान सराय के पास भी मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की योजना बना रहा है। पहले यहां पर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि सरकार ने निर्णय लिया है कि उपलब्ध जमीन पर ही मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। योजना के अनुसार यहां पर मल्टी स्टोरी पार्किंग और दुकानों का प्रावधान किया जाएगा। इसके बनने के बाद सदर बाजार में दो पार्किंग स्थल बन जाएंगे। नगर निगम इस पर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


सेक्टर 43 में भी पार्किंग बनाने की योजना
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर 43 में भी मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की योजना है। इससे आसपास के लोगों के साथ मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन के लोगों को भी राहत मिलेगी। जीएमडीए के कार्यालय के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन उपलब्ध है। जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 43 में जगह उपलब्ध है। इसके बनने से सेक्टर में सड़कों पर पार्क होने वाले वाहनों से राहत मिलेगी। दूसरा सेक्टर सुंदर और जाम मुक्त करने में मदद मिलेगी। यहां पर कई बड़ी कंपनियों के कार्यालय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें