फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एमएस क्रिकेट अकादमी ने सत्य स्कूल को 109 रन से हराया

विज्ञापन
एमएस क्रिकेट अकादमी और सत्य स्कूल के कप्तान मैच से पहले टॉस करते हुए। प्रशिक्षक
विज्ञापन
ओपनर विहान सिंह ने 78 रन की धमाकेदार पारी खेली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। एमएस क्रिकेट अकादमी ने अपनी होम ग्राउंड पर सत्य स्कूल के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में एमएस क्रिकेट अकादमी ने सत्य स्कूल को 109 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएस अकादमी की टीम ने 28 ओवर में 226 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सत्य स्कूल की टीम 22.5 ओवरों में 117 रन ही बना सकी और मैच हार गई।



एमएस क्रिकेट अकादमी के लिए ओपनर विहान सिंह ने 78 रन की धमाकेदार पारी खेली, जो मैच की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी रही। उनके बाद रिवान राठी ने 50 रन बनाकर महत्वपूर्ण साझेदारी की। कप्तान गोलू मुखिया ने 6 रन की उपयोगी पारी खेली। अन्य योगदानकर्ताओं में राहुल रैकवार 31 रन और हार्दिक सैनी 9 रन की पारी खेली। सत्य स्कूल के गेंदबाजों में संजित ने 2 विकेट, विवान ने एक विकेट और आरुष झा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जवाब में सत्य स्कूल की पारी 117 रन पर सिमट गई। कप्तान काव्या मित्तल ने 43 रन जो उनकी टीम की सर्वश्रेष्ठ पारी रही। अन्य बल्लेबाजों में रभव (16 रन), अथर्व (9 रन) और विराज मेहंदीरत्ता (8 रन) सीमित योगदान दे सके। एमएस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में आरव झा ने 3 विकेट, दुष्यंत ने 3 विकेट, संजना ने 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें