फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़कों की मरम्मत होने से वाहन चालकों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए ने कई सड़कों को कराया ठीक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहरवासी काफी समय से सड़कों की जर्जर हालत से परेशान है। अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) लोगों की शिकायत पर काम करते हुए टूटी सड़कों को ठीक कराने में जुट गया है। पुराने शहर की कई सड़कों पर पैचवर्क कराया गया है। इससे वाहन चालकों को राहत मिली है।
विज्ञापन

जीएमडीए ने इस क्रम में पुरानी दिल्ली रोड के विभिन्न हिस्सों पर पैच वर्क का काम पूरा करा दिया है। इसके अलावा सेक्टर 56/57 और 61/62 जंक्शन को ठीक करा दिया गया है। जीएमडीए के मुख्य अभियंता अरुण धनखड़ ने कहा कि त्योहारों के मौसम में निवासियों को राहत प्रदान करने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए तेजी से काम चल रहा है। जीएमडीए ने सुशीला आइमा मार्ग (सेक्टर 23/23 ए रोड) व अतुल कटारिया चौक पर पैचवर्क करा दिया। जीएमडीए ने सड़क के अन्य क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराया है। इसके साथ ही जीएमडीए ने सेक्टर-15 झाड़सा चौक के आसपास पैचवर्क का काम कराया है। इससे हाईवे से लोग स्लिप रोड से शहर में आने में राहत मिली है। सेक्टर 66/67 डिवाइडिंग रोड की सर्विस रोड और सेक्टर 61/62 डिवाइडिंग रोड को गड्ढा मुक्त बनने के लिए सड़क मरम्मत का काम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें