फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भाई से मिलकर लौट रहा था युवक, सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एनएसजी कैंप के पास घटना, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर थाना क्षेत्र में एनएसजी कैंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मैनपुरी (यूपी) के नंगला रामसिंह गांव निवासी आशीष (30) के रूप में हुई है। मृतक निजी कर्मी में काम करता था। उनके भाई हिमांशु की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हिमांशु ने बताया कि उनका भाई आशीष 20 अप्रैल को गुरुग्राम के रामपुरा गांव में उनके पास आया था। वह वापस बावल लौट रहा था कि 21 अप्रैल की सुबह हादसे की सूचना मिली। उधर, जांच अधिकारी एएसआई विकास ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की जल्द पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन

-
दो सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोग घायल

गुरुग्राम। जिले में हुए दो सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यू कॉलोनी थाने और सेक्टर-10 थाने में कैंटर और कैब चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों थानों की पुलिस मामलों में कार्रवाई कर रही है।

बाइक सवार को टैंकर ने मारी टक्कर, दो घायल
पहले हादसे में एक टैंकर ने दो बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सेक्टर-93 की पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी हरसरू गांव निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह और उनके साथी भिंडी 21 अप्रैल को बाइक से जा रहे थे तभी पटौदी की ओर से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, उनके साथी भिंडी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले कैंटर के चालक धर्मबीर निवासी बंदायू (उत्तर प्रदेश) को जांच में शामिल कर जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


कैब चालक ने महिला को मारी टक्कर, घायल
दूसरे हादसे में एक कैब चालक ने महिला को टक्कर मार दी। घटन 18 अप्रैल की है। विजय पार्क निवासी हेमंत खन्ना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी सुमन खन्ना पार्क में घूमने के लिए जा रहीं थीं। इसी दौरान मदनपुरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास कैब ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से कैब की पहचान कर उसके कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैब चालक को भी जांच में शामिल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें