फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गाली देने के बाद देवीलाल पार्क के पास रुकवाया ऑटो, चार युवकों ने लात-घूंसों और डंडे से की मारपीट
विज्ञापन

- पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-53 थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में बाइक सवार चार युवकों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने पहले चालक को गाली दी और बाद में देवीलाल पार्क के पास ऑटो रुकवाकर लात-घूंसों और बांस के डंडे से हमला किया। घायल चालक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बिहार के मोतिहारी निवासी रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि वह भोंडसी स्थित रानी कुंज में रहकर ऑटो चलाता है। नौ अगस्त को वह सेक्टर-57 से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहा था। वजीराबाद लालबत्ती पार करते समय बाइक सवार युवकों ने उसे रोककर ऑटो सही तरीके से चलाने की बात कहते हुए गाली दी। रवि ने युवकों से माफी मांग ली। इसके बाद दूसरी बाइक पर दो युवक और पहुंच गए। आरोप है कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवकों ने देवीलाल पार्क के पास ऑटो रुकवा लिया और रवि के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने बांस के डंडे से भी उस पर हमला किया। घटना में रवि घायल हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-53 के इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें