फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर में घुसकर महिला व बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदहट क्षेत्र में हुई वारदात, रात 11 बजे आरोपी घर में घुसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हितेश सहित उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, उसके पति अक्सर काम से बाहर रहते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे हितेश दो महिलाओं और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ उसके घर के मुख्य गेट को तोड़कर घुस आया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी नशे की हालत में था और इससे पहले भी घर में घुसने की कोशिश कर चुका है। घर में घुसते ही आरोपियों ने महिला से धक्का-मुक्की की और बेटी के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें