फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रोजाना मिल रहीं दो हजार से अधिक बिजली की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किल-1 में सबसे अधिक बिजली कटौती, फील्ड से भी किया जा रहा समाधान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर में इन दिनों बिजली आपूर्ति की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। कई इलाकों से बिजली कटौती और रात के समय ट्रिपिंग की सबसे अधिक शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। रोजाना दोनों सर्कल में दो हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। पांच जून को सर्किल-1 में सबसे अधिक 1383 बिजली कटौती की शिकायतें सामने आईं, जबकि सर्किल-2 में 1254 शिकायतें दर्ज की गईं।



शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी असंतुलित रही। सर्किल-2 में फील्ड टीम ने 122 शिकायतों का समाधान किया, जबकि सर्किल-1 में केवल 17 शिकायतों को ही बंद किया जा सका। शहर में बिजली की खपत में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे पूरे सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इसी कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से आग लगने और ब्लास्ट जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में एक ही समय पर बिजली गुल होने की शिकायतें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-



लक्ष्मण विहार में पेड़ गिरा, बिजली आपूर्ति बाधित

लक्ष्मण विहार रोड पर शुक्रवार देर रात अचानक एक पेड़ गिरने से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ गिरने के कारण क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर पांच डिवीजन के एसडीओ रविंद्र पाल ने बताया कि सूचना मिलने पर डीएचबीवीएन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया। इसके बाद बिजली आपूर्ति को धीरे-धीरे बहाल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें