फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कांवड़ियों के ठहरने व सोने के लिए लगेंगे 50 से अधिक शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-48, गुुरुग्राम सोहना हाईवे व पटौदी रोड पर लगाए जाएंगे, प्रशासन से ले रहे अनुमति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सावन के पवित्र माह में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। काफी संख्या में शिव भक्त गोमुख, गंगोत्री व हरिद्वार से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा करते हुए अपने गांव व कस्बों की ओर आना शुरू हो गए हैं। कांवड़ियों के ठहरने व सोने के लिए जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48), गुुरुग्राम सोहना हाईवे व पटौदी रोड पर शिविर लगाए जाने शुरू हो गए हैं। अभी कुछ ही स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं। शिविर लगाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस विभाग से भी अनुमति मांगी जा रही है, ताकि शिविर में कांवड़ियों की सेवा के लिए पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लग सके।
कांवड़ यात्रा को लेकर मॉनिटरिंग करेंगे अधिकारी
जिले में विभिन्न स्थानों पर 50 से अधिक शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में कांवड़ियों को विश्राम, भोजन व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी की जा रही हैं। कावड़ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उक्त अधिकारी कांवड़ यात्रा को लेकर मॉनिटरिंग करेंगे। कांवड़िये के चलने के लिए बनाए रास्तों व सड़काें पर बारिश के बाद जलभराव न हो, इसको लेकर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही होगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा एनएचएआई, नगर निगम और जीएमडीए के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि जिले में कांवड़ियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। बारिश के बाद जलभराव होने की समस्या हो तो उसका तुरंत समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

यहां लगाए जाएंगे शिविर
शहर के भूतेंश्वर मंदिर, गुफा वाला मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, पटौदी स्थित इंच्छापुरी मंदिर, सेक्टर-4 स्थित कृष्ण मंदिर, कादीपुर स्थित शिव मंदिर, बाबा प्रकाशपुरी मंदिर सहित अन्य मंदिरों के आसपास कांवड़ियों की सेवा के लिए भी शिविर लगाए जाएंगे। शिविर लगाने के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। शिविर लगाने वाली संस्थाओं व लोगों ने पुलिस विभाग से भी सहयोग मांगा है, ताकि पुलिसकर्मियों की तैनाती कराकर व्यवस्था को संभाला जा सके।
विज्ञापन


सड़कों व हाईवे के पास बनी कांवड़ियों के चलने के लिए बनी लेन और शिविरों के पास पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। वाहनों को आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए भी व्यवस्था की जाएगी। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें