फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंतर राज्य कराटे प्रतियोगिता के लिए 350 से अधिक खिलाड़ियों ने करवाया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
19 जुलाई को होगा आयोजन, विजेताओं को दिए जाएंगे नकद पुरस्कार
विज्ञापन





गुरुग्राम। जिले में आयोजित होने वाली अंतर राज्य कराटे प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के लिए अब तक 350 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन 19 जुलाई को किया जाएगा, जिसमें हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कुमते, टीम कुमते, काटा और टीम काटा जैसे विभिन्न इवेंट आयोजित किए जाएंगे। आयोजक और कराटे प्रशिक्षक सुनील सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 5100 रुपये, 3100 रुपये और 2100 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा, जिससे उनके प्रदर्शन में और निखार आएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने में सफल रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें