फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू मानेसर की हरियाणा वापसी: गुरुग्राम की पटौदी कोर्ट ने चार दिन की रिमांड पर दिया, इस मामले में होगी पूछताछ

Sat, 07 Oct 2023 01:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

मोनू मानेसर पर पटौदी इलाके में फायरिंग करने का केस दर्ज है। पटौदी पुलिस ने मोनू के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया हुआ था। इसी मामले में कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। 
विज्ञापन
मोनू मानेसर को कोर्ट में पेशी के लिए लाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नासिर और जुनैद हत्याकांड के मामले में राजस्थान की अजमेर जेल में बंद गौरक्षक मोनू मानेसर को शनिवार को प्रोडक्शन वारंट पर हरियाणा लाया गया। मोनू मानेसर को लेकर हरियाणा पुलिस गुरुग्राम के पटौदी पहुंची। यहां मेडिकल के बाद पुलिस ने पटौदी कोर्ट में मोनू को पेश किया। 
विज्ञापन


कोर्ट ने मोनू मानेसर को चार दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। पटौदी थाना पुलिस अब मोनू से पूछताछ करेगी। दरअसल, मोनू मानेसर पर पटौदी इलाके में फायरिंग करने का केस दर्ज है। पटौदी पुलिस ने मोनू के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया हुआ था। इसी मामले में कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। 

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सात फरवरी को गुरुग्राम के पटौदी में एक युवती ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ विवाह कर लिया था। शादी के बाद दो पक्षों में तनाव हो गया था। मोनू मानेसर भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इस पर यहां फायरिंग हुई। फायरिंग में एक युवक मोइन को गोली लग गई। मोनू पर फायरिंग का आरोप लगा। हालांकि मोनू ने आरोपों को नकारते हुए दूसरे पक्ष पर वाहनों में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें