फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। गुरुग्राम-पटौदी रोड पर वजीरपुर मोड के बाद तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। तीनों युवक बर्थ डे पार्टी मनाकर बाइक से घर की ओर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया।



पुलिस के अनुसार शिकायत में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी नवीन राम ने कहा कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। वह बेगमपुर खटोला में किराये पर रहता है। उसके साथ बिहार के छपरा मूल के अरुण राम व वकील राम भी काम करते थे। दोनों ही गांव जमालपुर में किराये पर रहते थे। तीनों बाइक पर सवार होकर एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। बाइक को अरुण राम चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्टी के बाद जब वे तीनों वापस आ रहे थे तो रात करीब सवा एक बजे गांव वजीरपुर के निकट पटौदी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों कंपनी कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ ही देर बाद अरुण राम व वकील राम ने दम तोड़ दिया। जबकि नवीन की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सेक्टर-10 ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें