गुरुग्राम। हरियाणा के इतिहास में पहली बार नागरिक सुरक्षा विभाग की झोली में राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा मेडल आया है। यह पुरस्कार नागरिक सुरक्षा विभाग गुरुग्राम की ओर से चीफ वार्डन मोहित शर्मा प्राप्त को दिया जाएगा। भाग की टीम ने कोरोना संक्रमण के दौरान न केवल जरूरतमंद लोगों की मदद की, बल्कि लॉकडाउन में भी समर्पण भाव से जनहित में कार्य किया।
विज्ञापन
कोरोना काल में नागरिक सुरक्षा टीम की ओर से किए गए कार्यों की आज प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देशभर में प्रशंसा हो रही है। संकट की इस घड़ी में विभाग ने दिन रात लोगों की मदद की और प्रवासी नागरिकों के बीच खाने के पैकेट बांटने का काम किया। विभाग की कार्यप्रणाली को जिला प्रशासन काफी बार सराहा चुका है। जिला प्रशासन ने मोहित शर्मा व उनकी टीम को इस उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें इसी तत्परता से काम करने के लिए प्रेरित किया।